फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय आईटीआई में रोजगार सहायता शिविर एवं प्लेसमेंट आज

Fri, 19 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 19 सितंबर को प्रात: 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रोजगार सहायता शिविर एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे सक्षम युवा योजना व सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना बारे पंजीकरण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं की करियर काउंसलिंग की जाएगी। इसमें इच्छुक प्रार्थी सरकारी क्षेत्र व प्राइवेट जॉब से संबंधित जानकारी प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस शिविर में स्व-रोजगार करने के लिए विशेषज्ञों की ओर से उचित मार्गदर्शन व ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसमें प्रार्थी विभिन्न उद्योगों में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें