फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा सम्मेलन में भाग लेंगे कर्मचारी

Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक जवाहर पार्क स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। तय किया गया कि 19 से 21 दिसंबर तक सिरसा में होने वाले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमपाल भाल ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शिवचरण ने किया। उन्होंने बताया कि पूंजीपरस्त श्रम संहिताओं के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर कल जिला स्तरीय प्रदर्शन में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, कैशियर रामफल दयोहरा, उपप्रधान सावित्री देवी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव कपिल सिरोही और रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान रमेश हरित ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के नाम पर विभिन्न विभागों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक विभागों को मजबूत किए बिना देश को विकसित करना संभव नहीं है, इसलिए निजीकरण के इस प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी से शीशपाल, रमेश रुहल, प्रदीप लोहान, खजान कौशिक, सन्नी पटवारी, विद्या देवी, देवी रानी, तथा ब्लॉक प्रधान और सचिव वर्ग से सुरेंद्र पहलवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
n 8वें वेतन आयोग लागू होने तक सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये अंतरिम राहत,

n 7वें वेतन आयोग की विसंगतियों का तत्काल निराकरण,

n श्रम कानूनों में किए गए अव्यावहारिक संशोधनों को रद्द करना,

n
नगर परिषद के हटाए गए 160 सफाई कर्मचारियों और कौशल रोजगार योजना से हटाए गए सभी कर्मचारियों को बहाल करना,

n
ठेका प्रथा समाप्त करते हुए सभी कच्चे कर्मचारियों को विभागीय पे-रोल पर नियमित करना। आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं, लेकिन सरकार लगातार इन पर अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें