Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। गांव बड़सीकरी में मटौर निवासी युवक प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को नौवां आरोपी विकास उर्फ विक्की (निवासी बड़सीकरी) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
I
Iपुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मटौर निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा प्रवीण बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव खडालवा स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया।
I
Iदेर रात करीब डेढ़ बजे गांव के युवक सोनू, दीपक और सतीश उसके बड़े भाई के घर पहुंचे और बताया कि प्रवीण को कुछ चोटें लगी हैं और उसे घर लाकर आराम करवाना चाहिए।
I
Iसुबह गांव बड़सीकरी के सरपंच के माध्यम से परिवार को प्रवीण की मौत की सूचना मिली। जब वह बड़सीकरी पहुंचे तो प्रवीण खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। परिजनों को जानकारी मिली कि रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बड़सीकरी कला में प्रवीण पर हमला हुआ था। शिकायत में बताया गया कि गुरजीत, प्रदीप, मनीष, बंसल, दया, नरेश, सिंदा, काला, मनोज, गुरमेज, दरबारा, वकील, बिन्नी, विकास, विक्की, कृष्ण, गोविंदा, बिट्टू, गुरजेंट सहित कई ने मिलकर गंडासी, कुल्हाड़ी और डंडों से प्रवीण पर हमला किया। आरोप है कि गुरमेज ने प्रवीन के सिर में और सलिंद्र ने हाथ पर गंडासी से वार किया।
I
Iघटना के बाद थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।I