फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काम पर लौटें कर्मचारी, सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने के बाद प्रधान पिरथी सिंह व उप प्रधान चिंतो देवी को माला पहनकर खुशी जाहिर करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। शहर में 6 अगस्त से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। 17 सूत्री मांगों को माने जाने के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। यह हड़ताल लगभग 37 दिनों तक चली।
नगरपालिका कार्यालय में पैरोल, डोर टू डोर और दमकल के कर्मचारी इकट्ठे हुए। नगर पालिका ब्लॉक यूनियन प्रधान पिरथी सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। सर्व कर्मचारी संघ के पवन शर्मा, संदीप सैनी, राकेश कुमार, राजाराम और जगबीर ने पिरथी सिंह व चिंतो देवी का स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकता की जीत पर जोर दिया। पिरथी सिंह ने हड़ताल में सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों और गुहला प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

-
शहरवासियों को मिलेगी राहत
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल के कारण डंपिंग साइटों और वार्डों में कचरा फैल गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ रहा था। अब सफाई होने से ये परेशानियां कम होंगी और संक्रमण फैलने का खतरा भी घटेगा। इस मौके पर चिंतो देवी, अनिल कुमार, सागर कुमार, विक्रम फायरमैन गुरदीप, जयप्रकाश, गोपाल, रिंकू, शमशेर, सुमन, सुदेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




गुहला चीका। शहर में पिछले 6 अगस्त से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। 17 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगें मान लिए जाने के बाद शनिवार को सभी हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटें। नगरपालिका कार्यालय में सभी पैरोल, डोर टू डोर व दमकल के कर्मचारी नगर पालिका ब्लॉक यूनियन प्रधान पिरथी सिंह की अध्यक्षता में इकट्ठे हुए इसी बीच सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान पवन शर्मा, सचिव संदीप सैनी बिजली बोर्ड से सब यूनिट प्रधान राकेश कुमार ग्रामीण सफाई कर्मचारी के जिला प्रधान राजाराम व पब्लिक हेल्थ से जगबीर ने सफाई कर्मचारी प्रधान पिरथी सिंह व उप प्रधान चिंतो देवी का माला पहनकर स्वागत किया और संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथियों ने बहुत ईमानदारी से लगभग 36 दिन लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की जिसे साबित होता है की एकता में बल है आप साथियों ने करके दिखाया है कि अगर संगठन मजबूती से लड़ाई लड़े तो उसमें जीत लगभग तय है इसलिए सभी साथी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की छतरी बहुत बड़ी है प्रधान पिरथी सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों का हड़ताल में सहयोग करने पर धन्यवाद किया उन्होंने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी विभागों सीटू से संबंधित सभी विभागों ग्रामीण सफाई कर्मचारी, बिजली बोर्ड के साथियों, रिटायर्ड कर्मचारियो, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, वाल्मीकि सभा, संत कबीर सभा सहित तमाम राजनीतिक दल, अखिल भारतीय किसान सभा, भाकियू एकता उग्राह, सयुंक्त किसान मोर्चा, मीडिया, सोशल मीडिया, सभी प्रेस के साथियों तथा गुहला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर ईमानदारी से कार्य करने के लिए कहा तथा एक सप्ताह के अंदर पूरे शहर की सफाई व कचरा का उठान करने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। सफाई न होने की वजह से डंपिग साइटों पर और वार्डो में फैला कचरा लोगों की परेशानियों के साथ संक्रमण रोगों का खतरा भी बढ़ा रहा था, मगर अब अगले एक-दो दिनों में पूरी सफाई होने से यह परेशानियां और संक्रमण फैलने का खतरा दोनों ही कम होंगे। इस मौके पर नगर पालिका यूनियन वरिष्ठ प्रधान चिंतो देवी, उप प्रधान अनिल कुमार, सह सचिव सागर कुमार, विक्रम फायरमैन गुरदीप, जयप्रकाश, गोपाल, रिंकू, शमशेर, सुमन, सुदेश, रानी, पालो, सरबजीत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें