गुहला-चीका। बिजली निगम के अधिकारियों के कथित तानाशाही रवैये और पूर्व में किए गए वादों से मुकरने के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता इकाई प्रधान संदीप सैनी ने की और संचालन इकाई सचिव राकेश कुमार ने किया। इसमें राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि गुहला के कार्यकारी अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि लंबित कार्यों का जल्द समाधान किया जाए। संवाद