फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतगणना की तैयारी पूरी कर्मचारियों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी चार जून को चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई जाएगी। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 चरण में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 चरणों में होगी। पहले चरण का परिणाम आने के बाद ही दूसरे चरण के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने मतगणना की तैयारी पूरी है। पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। हाल में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं और हॉल से बाहर एलईडी भी लगवाई जाएगी। प्रत्येक चरण का परिणाम एआरओ ही घोषित करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी स्कूल में, कलायत विधानसभा क्षेत्र की आरकेएसडी कालेज में और पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कालेज के अलग अलग हॉल में की जाएगी। मतगणना के लिए प्लान चार्ट तैयार कर लिया है। मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए। कहा कि मतणगना की सभी टीमों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना टीमों में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। प्रत्येक चरण का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने वाले कर्मचारी इस कार्य में पूर्ण से कुशल होने चाहिए। इसी प्रकार से मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील करके वापस स्ट्रांग रूम में ही उसी समय साथ-साथ जमा की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल पर्यवेक्षक, आरओ, एआरओ तथा मतगणना सुपरवाइजर को मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। प्रत्येक चरण का परिणाम मतगणना हॉल में बोर्ड या प्रोजेक्टर पर अंकित होना चाहिए, ताकि वहां पर मौजूद मतगणना एजेंट भी उसे विस्तार से देख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें