फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गहरी दरारों के बीच काम करने को मजबूर कर्मचारी

विज्ञापन
सेक्टर 19 में टूटी सड़क।
विज्ञापन
राजौंद। पैक्स कार्यालय के एक कमरे में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारों ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। भवन की दीवारों और छत में आई गहरी दरारों के कारण कर्मचारी खतरे के साए में काम करने के लिए मजबूर हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कार्यालय के साथ लगते जोहड़ का पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर भवन के आसपास भर जाता है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसके कारण भवन की नींव और दीवारों पर असर पड़ा है। परिणामस्वरूप एक कमरे में छत और दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पैक्स कार्यालय भवन की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए।

सेक्टर 19 में टूटी सड़क।

सेक्टर 19 में टूटी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें