फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मचारियों ने गेट मीटिंग में जेई के निलंबन पर जताया रोष

Mon, 01 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
राजौंद। विद्युत प्रसारण निगम प्रांगण में सोमवार को कर्मचारियों की ओर से रोष स्वरूप गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चली।
विज्ञापन



यह गेट मीटिंग सब यूनिट पूंडरी के आह्वान पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा राजौंद सब डिवीजन में कार्यरत जेई राकेश के कथित गलत निलंबन के खिलाफ था जिसे एसई एचआर की ओर से किया गया है। कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया।


कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जब तक जेई राकेश को बहाल नहीं किया जाता, तब तक राजौंद सब यूनिट प्रांगण में इस प्रकार की रोष स्वरूप गेट मीटिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूरे डिवीजन के कर्मचारियों में भारी असंतोष है। गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप, गुरुदेव, रोहतास, सब यूनिट सदस्य मुकेश कोटड़ा आदि मौजूद रहे।

मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें