फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मचारियों का गुस्सा सरकार के खिलाफ, तकलीफ झेल रहे लोग

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। स्थानीय नगर परिषद में विभिन्न मांगों के लिए शुरू हुई हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निकाय, दमकल और बिजली कर्मचारियों के सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने से शहर की पूरी प्रशासनिक और बुनियादी व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल नगर परिषद कार्यालय का रहा, जहां दूर-दराज के गांवों और शहर के विभिन्न वार्डों से अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे सैकड़ों लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। प्रशासन की तरफ से जनता की सुविधा के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण लोगों में भारी रोष देखा गया। नगर परिषद कार्यालय के जिन कमरों और काउंटरों पर रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ती थी, वहां वीरवार को सन्नाटा पसरा हुआ था। कमरों के मुख्य द्वारों पर बड़े-बड़े ताले लटके नजर आए।
दूसरी तरफ, अपनी मांगों को लेकर अड़े सभी कर्मचारी और अधिकारी दफ्तर परिसर के बाहर दरी बिछाकर सामूहिक धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा रही है। इस मौके नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र बिडलान, शिवचरण समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र और एनडीसी समेत कार्य ठप
नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी), प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने, नए पानी-सीवरेज कनेक्शन की मंजूरी और मैप अप्रूवल जैसे अति-आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप रहे। कई लोग अपनी बेटियों की शादी के लिए शगुन योजना के फॉर्म या बच्चों के स्कूल-कॉलेज एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने पहुंचे थे। सुनील, कपिल व सीमा ने कहा कि दफ्तर बंद होने से उनके जरूरी काम और सरकारी योजनाओं के लाभ लटक गए हैं।
बिना काम कराए मायूस लौटे शहरवासी
गर्मी और उमस के बीच कार्यालय पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही मायूस होकर अपने घरों की ओर लौटना पड़ा। शहरवासियों का आरोप है कि प्रशासन को पहले से हड़ताल की सूचना थी, फिर भी जनता की सहूलियत के लिए काउंटरों पर किसी वैकल्पिक स्टाफ की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई? लोगों ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के साथ जल्द वार्ता कर इस गतिरोध को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठे कर्मचारी। संवाद

नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें