संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत सर्व कर्मचारी संघ के अधीन आने वाले कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर में रोष यात्रा निकाल प्रदर्शन किया। इसके तहत लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सबसे पहले कर्मी सुबह के समय हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे।
एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण व सीटू के जिला प्रधान बसाऊ राम चंदाना ने कहा कि निजीकरण पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, परियोजना कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, आठवें वेतन आयोग का गठन, बिना शर्त एक्सग्रेटिसा नीति लागू करवाने, शिक्षा नीति 2020 व बिजली संशोधन बिल 2023 को वापस लेने की कर्मचारियों की मांग है।
प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला शिवचरण व सीटू के जिला प्रधान बसाऊ राम चंदाना ने और मंच संचालन एसकेएस के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया।
इस मौके पर सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री, अजय मुखिया, एसकेएस के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल, कैशियर रामकुमार, उपप्रधान छज्जू राम व सावित्री देवी, जसबीर सिंह, जयप्रकाश टीक, राजकुमार नापा, शिवदत्त शर्मा, मास्टर नारायण दत्त, कृष्ण आर्य, राजीव
मालिक, विक्की टांक, बिट्टू बहोत आदि मौजूद रहे।