संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धारा 144 का हवाला देकर वह आक्रोश रैली को स्थगित करने मेंं जुटी है। इसका साफ मतलब है कि वह कांग्रेस की रैली से भयभीत हो गई है।
उन्होंने कलायत में 18 फरवरी को होने वाली इस रैली मेंं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और दूसरे कांग्रेस नेताओंं को पहुंचाना था। इसमें जुड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार के इशारे पर प्रशासन ने रैली की अनुमति को रद किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी न झुकेगी और न पीछे हटेगी।
उन्होंने कहा किआम जन की आवाज उठाने का क्रम जारी रहेगा। जेपी देर शाम कलायत में पत्रकारों से रूबरू थे।कहा कि अनाज मंडी में आक्रोश रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। पंडाल के साथ-साथ रैली में आने वाले लोगों के लिए वाहनोंं की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।
उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में पहली बार किसी दल की ओर से इस प्रकार की रैली की जा रही थी। जेपी ने कहा कि शासन-प्रशासन धारा 144 का हवाला देकर रैली को रद्द किया गया। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का कलायत में प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित गया। तब धारा 144 का पालन क्यों नहीं कराया गया।