फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम के समर्थन में कर्मचारी संगठनों का धरना

Fri, 23 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एसडीएम को झुनझुना थमाने के विवाद के बीच आज पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन कैथल, कलैरिकल एसोसिएशन गुहला, नंबरदार एसोसिएशन गुहला, कंप्यूटर एसोसिएशन कैथल और एसडीएम कैंपस में कार्यरत टाइपिस्ट यूनियन के सदस्यों ने गुहला तहसील परिसर में धरना देकर विधायक देवेंद्र हंस द्वारा एसडीएम के साथ किए गए सार्वजनिक अपमान की निंदा की।

धरने में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम उपमंडल स्तर के उच्च अधिकारी होने के साथ मजिस्ट्रेट भी होते हैं। उन्होंने बताया कि विवादित मामले में एसडीएम ने अपनी जांच पूरी कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। यदि विधायक संतुष्ट नहीं थे तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सकते थे, लेकिन विधायक ने ऐसा दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने और विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से कांग्रेस की साख प्रभावित हुई है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने एक निंदा प्रस्ताव पास कर इसे एसडीएम के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नाम भेजा और विधायक देवेंद्र हंस पर कार्रवाई की मांग रखी। इस मौके पर कानूनगो प्रवीन कुमार, हेमंत, कृष्ण कुमार, अनिल काजल, पटवारी बलविंद्र सिंह, राजेश सीड़ा, सन्नी दयोल, गुरमेल, विकास, बलकार, डॉ. कृष्ण और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें