फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाद-विवाद में एम्पथी हाउस प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। दर्शन अकादमी में प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
कैथल। दर्शन अकादमी 5 माइल में महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकार विषय पर इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कैप्शन, पीस, एम्पथी और सर्विस हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एम्पथी हाउस प्रथम स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकार, समानता, शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वाद-विवाद के दौरान विद्यार्थियों ने तार्किक सोच के साथ संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए ‘सशक्त नारी—समृद्ध समाज’ का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक मुद्दों की समझ विकसित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर स्कूल कोऑर्डिनेटर रितिका, रेनू, खुशबू, सोनिया, नीतू, पूजा, मुकेश, ललिता, रितु एवं अभिमन्यु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

कैथल। दर्शन अकादमी में प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें