कैथल। विभाग की ओर से हर वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए पात्र महिलाएं 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि जिस महिला ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो या उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हो, वह महिला इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। सुषमा स्वराज पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल शामिल है। उन्होंने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद