फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंड हुई कम, कल से मौसम साफ होने के आसार

Mon, 05 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार रात के समय शुरू हुई बूंदाबांदी रविवार सुबह तक जारी रही। वहीं रविवार सुबह के समय बादलों की आंखमिचौली रही और दोपहर के समय हल्की धूप खिली। पिछले तीन दिन से छा रहे बादलों के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान पूरे जिले में महज पांच एमएम की औसतन बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। जबकि अधिक बारिश होने की स्थिति में सब्जियों की फसलों को नुकसान होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश के बाद करीब 10 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार बारिश होने से गेहूं की फसलों को फायदा है। यह वर्षा गेहूं की फसलों में खाद का कार्य करेगी। उधर, वर्षा के बाद जमीन में नमी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि इस मौसम से गेहूं व सरसों की फसल को खूब फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मौसम ऐसा ही रहा तो इससे गेहूं की फसल का उत्पादन बढ़ेगा। वर्मा ने बताया कि बादलों के कारण रविवार को अधिक व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.3 व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें