फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मातृ वंदना योजना में पात्र महिलाओं को मिल रहे 5 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के दौरान आवश्यक देखभाल के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। डीसी अपराजिता ने बताया कि निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली पात्र महिलाओं को योजना के तहत कुल 5 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। बेटी के जन्म पर निर्धारित पात्रता पूरी होने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना की पहली किस्त गर्भावस्था के पंजीकरण दूसरी किस्त प्रसव पूर्व जांच तथा तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण और प्रथम टीकाकरण जैसी निर्धारित शर्तें पूरी होने पर दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना कुपोषण कम करना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। डीसी ने जिले की पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना की जानकारी और लाभ के लिए महिलाएं नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य संस्थान या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें