फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा दरबारपुरी की दो प्राचीन छड़ियों से चांदी की परत चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला के गांव रामथली स्थित बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि से जुड़ी दो छड़ियों से चांदी की परत चोरी हो गई। मंदिर के श्रद्धालु महावीर शर्मा ने मंदिर में रहने वाले महंत अमरनाथ पुरी पर चांदी चोरी करने का शक जताते हुए गुहला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महावीर शर्मा ने बताया कि गांव रामथली में बाबा दरबारपुरी की प्राचीन समाधि है। यहां रोजाना पूजा-अर्चना और आरती होती है। समाधि के गद्दी वाले कमरे में बाबा दरबारपुरी की दो प्राचीन छड़ियां रखी हुई थीं। दोनों छड़ियों पर चांदी की परत और पुरानी नक्काशी जड़ी हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 18 अगस्त को मंदिर में सफाई के दौरान दोनों छड़ियां भगवा कपड़े में लिपटी हुई मिलीं। इसके बाद सेवादारों और मंदिर में रहने वाले महंत अमरनाथ पुरी को बुलाकर कपड़ा हटाया गया तो दोनों छड़ियों से चांदी की परत उतरी हुई मिली।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों छड़ियों पर करीब एक किलो चांदी लगी हुई थी। महावीर शर्मा ने शिकायत में बताया कि महंत अमरनाथ पुरी मंदिर में 24 घंटे रहता है और डेरे की देखरेख भी उसी के पास है। छड़ियों से चांदी की परत गायब मिलने के बाद महंत से पूछताछ की गई लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उसने महंत पर चांदी चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी से जुड़े तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें