फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी कर दी हड़ताल, दोपहर बाद लौटे काम पर

Sat, 02 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
22 कर्मचारियों को हटाने पर भड़के बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कांट्रेक्ट आधार पर लगे 22 कर्मचारियों को हटाए जाने के फैसले पर बिजली कर्मचारी भड़क उठे। वीरवार रात्रि 12 बजे खत्म हुई हड़ताल के बाद शुक्रवार सुबह कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले गए। दोपहर तक कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में बैठक कर रोष जताया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिए जाने पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन



बुधवार व वीरवार को निजीकरण व पूर्व में हड़ताल के कारण हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई थी। जिसमें कैथल से कांट्रेक्ट आधार पर लगे 22 कर्मचारियों को हटाने के लिए विभाग ने ठेकेदारों को निर्देश जारी कर दिए थे। सुबह कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो कर्मचारी भड़क उठे। नियमित कर्मचारियों सहित ठेके पर कार्यरत कर्मचारी फिर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत सदन एक बार फिर से खाली हो गया। लोग दो दिन की हड़ताल के बाद अपने कार्यों के लिए यहां पहुंचे। लेकिन सीटें खाली देखकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।



जवाहर पार्क में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कैथल अधीक्षक अभियंता के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कैथल अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारियों को हटाकर तानाशाही रवैये का परिचय दिया है। जिस कारण जब तक हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व इकबाल सिंह ने किया। वहीं मंच संचालन बलबीर सिंह ने किया। दिलबाग सिंह, सुरेश कुमार, स्वराज सिंह, होशियार सिंह, गांधी, दीपेंद्र, रामकुमार, विमल, अमरदीप, राजेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, किसान नेता पाल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता रत्न लाल, जनस्वास्थ्य विभाग ने शिवदत्त सहित सर्व कर्मचारी संघ के अनेक नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन



1 बजे खत्म हुई हड़ताल
विभाग के आदेशानुसार जब सभी हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले लिया गया, तब जाकर कर्मचारियों ने तीसरे दिन की हड़ताल खत्म की। करीब 1 बजे कर्मचारी काम पर लौट आए। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।  

विभागीय आदेशानुसार सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस ले लिया गया है। जो कर्मचारी हड़ताल के दौरान गैर हाजिर रहा। उसकी गैर हाजिरी जरूर लगाई जाएगी। जिसमें वेतन भी कटेगा। लेकिन किसी कर्मचारी को हटाया नहीं जा रहा है। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। वे दोपहर तक काम पर लौट आए।
विज्ञापन

डीवीएस धनखड़, अधीक्षक अभियंता, कैथल सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें