फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये जमा करवाने पर भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

Sat, 02 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कई माह बीत जाने के बाद भी नहीं दिए बिजली के कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बिजली निगम द्वारा तत्काल योजना के तहत खेतों में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन देने के वायदे किए गए थे। बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपमंडल के दर्जनों लोगों द्वारा नियमानुसार लाखों रुपए निगम कार्यालय में जमा करवाए गए लेकिन उनके दावे धरे के धरे रह गए जब कई माह बीत जाने के बाद भी उन्हें बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए। कई माह बीत जाने के बाद भी बिजली निगम द्वारा कनेक्शन नहीं दिए जाने पर दर्जनों लोगों ने निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


विभिन्न गांवों से आए विधवा संतरो बालू, बलवान नरवल, छज्जु ब्राह्मणीवाला, दलबीर कैलरम, महेंद्र कलायत, साहब सिंह कलासर, रामफल कैलरम आदि ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बिजली निगम द्वारा हमारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गांवों में जागरूकता कैंप लगाए गए थे। कैंप में दी गई जानकारी अनुसार खेतों में ट्यूबवेल के तत्काल बिजली कनेक्शन लेने के लिए 1 लाख रुपए की राशी जमा करवाई गई थी तथा कुछ समय बाद फिर से 90 से 92 हजार रुपये की राशी जमा करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि राशी जमा करवाने के बाद 45 दिन में बिजली कनेक्शन दिए जाने थे लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर वे दर्जनों बार निगम कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

सीनियरटी वाइज लगाई गई है लिस्ट : एसडीओ
बिजली निगम के एसडीओ संदीप भरत ने बताया कि तत्काल बिजली कनेक्शन योजना के तहत सीनियरटी वाइज लिस्ट लगाई गई है। जिन लोगों द्वारा राशि जमा करवाई गई है उनमें से 35 से 40 लोगों को लिस्ट के हिसाब से प्राथमिकता के आधार पर सामान वितरित कर दिए गए हैं। तत्काल योजना के तहत किसानों को जल्द बिजली कनेक्शन दिए जाने के लिए एक जेई की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है उन्हें जल्द ही कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें