फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नारेबाजी कर गरजे बिजली कर्मी

Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन संबंधित कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों ने विद्युत निगम कार्यालय के गेट पर दो घंटे गेट मीटिंग कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।

इस अवसर पर अंकुर प्रधान ने कहा कि आज की गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन चीफ एडमिन पंचकूला ,एमडी पंचकूला और निगम मैनेजमेंट के कर्मचारी विरोधी रवैये के चलते किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम मैनेजमेंट के साथ कर्मचारी यूनियनों की बैठक में मुद्दों पर सहमति बनने के बाद भी उसे लागू नही किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे कर्मचारियों में निगम मैनेजमेंट के प्रति रोष पनपता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसए से एएसएसए की प्रमोशन ना करना,जाब सिक्योरिटी एक्ट को लागू नही करना,डीसी रेट के कर्मचारियों की सैंक्शन समय से पहले जारी करके उनका समय पर वेतन देना मुख्य मांगें है।
विज्ञापन


जब तक इन मांगों को लागू नही किया जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अंकुर मैहला ने की मंच संचालन अंकुश शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सतबीर, नरेश सीए, तेजवीर, दिनेश, महीपाल रणबीर व कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें