फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने जताया रोष

Tue, 24 Feb 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23 ढांड 01 सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विद्युत निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
ढांड। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले केंद्रीय परिषद के आह्वान पर सब यूनिट ढांड के बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे गेट मीटिंग कर निगम एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। सब यूनिट प्रधान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम में वर्षों पुराने डीसी रेट पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को एक साजिश के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधीन लाने का काम कर रही है। जिसका यूनियन कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि निगम में डीसी रेट पर वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय सरकार बाहर का रास्ता दिखाने की सोच रही है, जिसको कर्मचारी यूनियन किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो 2 घंटे का गेट मीटिंग वाला कार्यक्रम अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील हो सकता है। 24 फरवरी को ढांड, राजौंद तथा पुंडरी के कर्मचारी संयुक्त रूप से पुंडरी निगम कार्यालय में रोष प्रकट करेंगे। प्रधान ने कहा कि कर्मचारी यूनियन निगम और सरकार से मांग करती है कि डीसी रेट तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को शीघ्र अति शीघ्र पक्का कर गतिरोध को दूर करें। इस अवसर पर प्रवीण कुमार,अरुण, अंकुश,मक्खन सिंह, सतीश कुमार, विनोद शर्मा, रामप्रसाद, रणबीर, राहुल, विजय राणा, प्रवीण, कुलदीप, संदीप, दिनेश, जसबीर, अनिल, राकेश, दिलबाग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें