फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के सब डिवीजन कार्यालय राजौंद परिसर में बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को कथित रूप से नाजायज तरीके से जारी की जा रही चार्जशीटों के विरोध में आवाज उठाना था।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम में कार्यरत कई कर्मचारियों की चार्जशीट लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिससे उन्हें मानसिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि मनोज कुमार, प्रवीण कोटड़ा, मुकेश कोटड़ा, जगदीश, सतीश, चांदी, सतबीर, अशोक, जोगेंद्र सहित कई कर्मचारियों की चार्जशीट का निपटारा अब तक नहीं किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों की चार्जशीट पहले ही समाप्त कर दी गई और उन्हें पदोन्नति भी मिल चुकी है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं कैथल डिवीजन में कार्यरत जेई सतबीर के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कर्मचारियों ने मांग की कि उक्त एफआईआर और सभी लंबित चार्जशीटों को तुरंत रद्द किया जाए। बैठक की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने की। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में कुलदीप बनवाला, प्रवीण, रमन, विकास, सुखदेव, राजेंद्र, कृष्ण, सुमित, साहब, रीतू, सरिता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें