संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। बिजली निगम की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट चीका ने शुक्रवार को अधिकारी चीका की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। अगुवाई सब यूनिट प्रधान धर्मबीर सीड़ा ने की व मंच संचालन अनुज पारस ने किया।
इस मौके पर धर्मवीर ने कहा कि अधिकारी का कर्मचारी और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ रवैया सही नहीं है, जिसकी संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है। कहा कि 33 केवी पावर हाउस चीका जिसमें चीका शहर का शिकायत केंद्र भी बना हुआ है और यहां पर 25 कर्मचारी कार्यरत है, लेकिन पीने का पानी व शौचालय तक की सुविधा नहीं की गई है। अधिकारी समस्याएं दूर करने की बजाए हर रोज नए ऑर्डर करके प्रताडि़त करते हैं। जब तक समस्याएं दूर नहीं की जाती तक तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में राज्य सचिव अभिषेक शर्मा, स्वराज सिंह, रामनिवास, सतीश पूनिया, अमरदीप शर्मा, सरबजीत, सुरेंद्र सैनी, सुदर्शन, वीरेंद्र, सचिन शर्मा, नानू राम, कश्मीर सिंह, देवराज शर्मा, कर्मवीर रंगा, करण, जसबीर, सोहनलाल, मुकेश, देवेंद्र, राजेश, सुखविंद्र, साहिल शर्मा, विनोद, चांद राम, प्रदीप, गुरध्यान, नरेश शर्मा, बलविंद्र आदि मौजूद रहे।