फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किले के बाहर बंटेगा अयोध्या का प्रसाद

Sat, 16 Mar 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुरु गोरखनाथ भंडारा आयोजन समिति 22 मार्च को कैथल में अयोध्या से लाए प्रसाद के साथ शहर के भाई उदय सिंह किला के बाहर भंडारा लगाएगी। इसके लिए समिति ने आवश्यक सभी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

गौरतलब है कि गुरु गोरखनाथ भंडारा आयोजन समिति ने कैथल सहित पूरे प्रदेश में लोगों के सहयोग से अयोध्या में दो माह तक भंडारा लगाया है। यह रामनवमी तक लगातार चलना है।
विज्ञापन


समिति के संयोजक रामजी सैनी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के आमजन के लिए खुलने व मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भंडारे का विचार आया था। इसके बाद 20 जनवरी से अयोध्या बस अड्डे पर कैथल सहित हरियाणा के रामभक्तों की मदद से भंडारे की शुरूआत की थी। फिर मंदिर के निकट दंत धवन कुंड में भी भंडारा शुरू किया। दोनों जगह लाखों की संख्या में दो माह में श्रद्धालुओं को भंडा

रे में प्रसाद दिया गया। श्रद्धालुओं व स्वयं अयोध्यावासियों, मंदिर में सेवादारों, देश भर से आए लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों व विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भंडारे में की गई सेवा की सराहना की। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं भंडारों के आयोजन का जिम्मा देख रहे पंकज राजेंद्र ने इसमें विशेष सहयोग दिया और कई बार आवश्यक राशन देकर भी भंडारे में सेवा पहुंचाई।
विज्ञापन


उन्होंने भंडारे के समापन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी सेवादारों को प्रसाद व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वे 22 मार्च को भाई उदय सिंह किले के सामने पहुंच कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। भंडारा आयोजन के समय विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा आदि पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें