फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने जलाईं एस्मा की प्रतियां

Sun, 26 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पिहोवा चौक पर एस्मा की प्रतियां जलाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की 29-30 जून की हड़ताल को लेकर सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने का कर्मचारियों ने जोरदार विरोध किया है। इसके विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पिहोवा चौक पर एस्मा की प्रतियां जला कर सरकार के इस फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जसबीर सिंह व महासंघ के जिला प्रधान सतपाल राविश की अध्यक्षता में सैंकड़ों कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में इकट्ठा होकर एक सभा की। जहां संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह व संघ के प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने कहा कि निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने तथा यूनियन नेताओं को सस्पेंड किए जाने और बिजली कर्मियों के आंदोलन को एस्मा जैसे काले कानून लगा कर डंडे के बल पर दबाया जाना लोकतंत्र की हत्या है।

सरकार कर्मचारियों में भय का वातावरण पैदा करके सरकारी विभागों को बेच कर अपने चहेतों को खुश करना चाहती है। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगा। सरकार को चाहिए कि बातचीत से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकाले न कि भय का वातावरण पैदा करके।
विज्ञापन


सरकार के इस कदम से बिजली महंगी होगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बिजली कर्मियों के आंदोलन को हर सम्भव सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर नरेश कुमार, गांधी, कृष्ण धनखड़, रघबीर सिंह, ईश्वर, शिव चरण, जितेन्द्र तंवर, शिव दत्त शर्मा, रामपाल शर्मा, ओमपाल, राम लाल, धर्मचन्द नैन, कृष्णा करोड़ा, करता राम, बलबीर सिंह, धीरा राम व सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।


रोडवेज कर्मचारी संघ ने भी किया विरोध
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह एस्मा लागू करके कर्मचारी वर्ग की आवाज दबाने की बजाय सच्चाई को जाने और कर्मचारी संगठनों से बातचीत करके आंदोलन का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है और यह बात सरकार भी भली-भांति जानती है लेकिन अपनी जिद्द पूरी करने के लिए वह कर्मचारी वर्ग की प्रताड़ना कर रही है, जो अनुचित है। एस्मा किसी समस्या का समाधान नहीं हैं।

निगम का रवैया सख्त, छुट्टी के दिन भी तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी
उधर, बिजली निगम का रवैया हड़ताल को लेकर सख्त नजर आ रहा है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी अधिकारी कार्यालय में तैयारियों में डटे रहे। हड़ताल की स्थिति में बिजली घरों में ड्यूटी के लिए लोगों की व्यवस्था, वीडियोग्राफी करवाए जाने सहित अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गईं। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा हड़ताल की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जा सकती है। एस्मा लगाए जाने की सूचना सभी बिजली विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें