फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में जगमग योजना के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में ग्रामीण सरकार की हमारा गांव-जगमग गांव योजना के विरोध में उतर आए। घरों के बाहर मीटर लगाने को विरोध करते हुए सोमवार को गांव के 20 में से 10 पंचायत सदस्य और ग्रामीण में डीसी से मिलने पहुंचे। इन पंचों ने मीटर गलियों में लगे खंभों पर नहीं लगवाने की बात कही। उन्होंने मांग की कि या तो प्रशासन बाहर मीटर लगाने से रोके या फिर शिकायत लेकर आए पंचायत सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे स्वीकार करे। डीसी की ओर से उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे पंच सुधीर, नरेश, नरेश कुमार, गीता देवी, संतोष, मुकेश, रेखा, बलकार, राजेश, राजा व ग्रामीण सेठपाल, सतबीर सिंह, महावीर, अनिल, रणबीर सिंह, सोम प्रकाश, कर्मसिंह, राकेश, रामपाल व धर्मसिंह नंबरदार ने कहा कि गांव क्योडक़ के ग्रामीण जगमग योजना का लाभ नहीं चाहते हैं। गांव में पहले ही 14 से 15 घंटे तक बिजली आ रही है। इससे गांववासी संतुष्ट हैं। घरों के बाहर मीटर लगाने का बिजली निगम का उद्देश्य लोगों से भारी-भरकम बिल वसूलने के अलावा कुछ नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाहर मीटर लगते हैं तो ग्रामीणों को यह डर भी रहेगा कि कोई शरारती तत्व मीटर को तोड़ न दे। इसलिए ग्रामीणों के लिए इस योजना का कोई महत्व नहीं है। डीसी सुजान सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। अगर इससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या है तो उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।
नए मीटर बंद होने के बावजूद दिखाया जाता है बिजली खर्च
ग्रामीणों ने कहा कि निगम की ओर से जो मीटर बाहर खंभों पर लगाए जा रहे हैं, उनमें बंद होने के बाद भी बिजली खर्च दिखाई जाती है। इस समय लोगों के जो बिल आ रहे हैं, बाहर मीटर लगने से उनमें भी बढ़ोतरी हो जाएगी। आसपास में जिन गांवों में मीटर बाहर लगे हैं, वहां के ग्रामीण भी ज्यादा बिलों की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कोई ग्रामीण बिजली चोरी करता मिले तो करें कार्रवाई
ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव में कोई ग्रामीण बिजली चोरी करता पाया जाता है तो निगम प्रबंधन उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। ग्रामीणों की ओर से भी अधिकारियों का पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन बाहर मीटर लगवाने के पक्ष में आधे से ज्यादा ग्रामीण नहीं हैं। इसलिए मीटरों को पहले की तरह ही लगा रहने दिया जाए। जिन लोगों के घरों में बिजली के मीटर नहीं हैं, अधिकारी वहां मीटर लगवाएं।
बाहर मीटर लगने से बिल पर नहीं पड़ेगा किसी प्रकार का अनावश्यक प्रभाव
बाहर मीटर लगवाने से बिल पर किसी प्रकार का अनावश्यक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि इससे लोगों को फायदा मिलेगा। जगमग योजना के तहत लगे मीटरों पर निगम की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। जगमग योजना लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है, न कि किसी पर थोपने के लिए। अगर ग्रामीणों को बाहर मीटर लगवाने के किसी प्रकार की परेशानी है तो उसके बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों का हर तरह से संदेह दूर किया जाएगा। उसके बाद ही मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएस रंगा, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें