फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सजूमा रोड पर डेढ़ माह से टूटे पड़े हैं बिजली के खंभे, हादसे का खतरा

विज्ञापन
कलायत के सजूमा रोड़ के चौक पर टूटे बिजली के खंभे
विज्ञापन
कलायत। सजूमा रोड स्थित वार्ड नंबर 2 के मुख्य चौराहे पर पिछले करीब डेढ़ महीने से टूटे बिजली के पोल और लटकती हाई-वोल्टेज तारें किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। जर्जर हालत में पड़े पोल और ट्रांसफार्मर से टकराती तारों के कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी चौराहे से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे बसों के जरिये आते-जाते हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिजनों की चिंता
गोपाल नंबरदार, आशीष राणा, महिपाल राणा और कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व आई तेज आंधी से ट्रांसफार्मर के समीप स्थित बिजली के दो खंभे ऊपर से टूट गए थे। इसके बाद से तारें नीचे लटक गई हैं और ट्रांसफार्मर से टकरा रही हैं। इस मुख्य चौराहे पर रोजाना विभिन्न प्राइवेट स्कूलों की कई बसें रुकती हैं। कई बार बसें लटकती तारों के बिल्कुल पास से गुजरती हैं जिससे किसी बड़ी अनहोनी का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। डेढ़ महीने का लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली गई। व्यस्त चौराहा होने के कारण दिनभर यहां लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है जिससे हर समय बिजली का झटका लगने का डर सताता रहता है।
यह मामला हाल ही में मेरे संज्ञान में आया है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और जल्द ही टूटे खंभे व लटकती तारों को दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि स्कूली बच्चों व आमजन को कोई खतरा न रहे।- जितेंद्र सिंह, उपमंडल अभियंता

कलायत के सजूमा रोड़ के चौक पर टूटे बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें