फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के लिए विद्युत कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जॉब सुरक्षा की मांग के लिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने शुक्रवार को कलायत विधायक विकास सहारण को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से विधायक को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया।
जिला अध्यक्ष संजीव गुर्जर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन पुनिया, जिला कैशियर प्रवीन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह व सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी 27 अगस्त को एचपीयू एससीएस के घेराव का एलान किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जॉब सुरक्षा लागू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हरियाणा सरकार ने करीब दो वर्ष पहले जॉब सुरक्षा का वादा किया था। इस संबंध में विधानसभा में विधेयक पेश किया था। इसके बाद एसओपी भी जारी की गई। इसके बावजूद अनुबंधित कर्मचारियों को अभी तक जॉब सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करवाया गया था। इसे संबंधित डीडीओ स्तर पर वेरिफाई भी किया गया, लेकिन एचओडी स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी कभी दस्तावेजों की कमी का हवाला देकर प्रक्रिया को टाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें