फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के लिए बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
मांगों को लेकर दूसरे दिन प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जोनल प्रधान राहुल यादव ने कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तावित एग्री डिस्कॉम का संयुक्त संघर्ष मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 11 से 13 अगस्त तक होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल में यूनिट का प्रत्येक कर्मचारी भाग लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन में बढ़ोतरी, एक्स ग्रेशिया नीति को पूरी तरह लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता इंजीनियर एसोसिएशन कैथल के जोनल प्रधान राहुल यादव और यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव रणजीत सिंह ने किया। प्रदर्शन में इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। राहुल यादव ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। इसके तहत 3 से 5 अगस्त तक यूनिट स्तर, 6 से 8 अगस्त तक सब-यूनिट स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशभर में हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, अखिल भारतीय किसान सभा और मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने भी समर्थन दिया। इस दौरान स्वराज सिंह, बलजिंदर सीड़ा, धर्मबीर सीड़ा, शुक्रूदीन, हरजिंदर सिंह, रामनिवास, राजकुमार, सोमनाथ, जोध सिंह, सुरेश सीड़ा, सुदर्शन, राजीव, रणबीर, सुखबीर, परमजीत, मनीष सैनी और सुभाष सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

मांगों को लेकर दूसरे दिन प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें