फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेई के तबादलों के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना 25वें दिन भी जारी

विज्ञापन
जेई के तबादलों के विरोध में धरना देते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को डिवीजन कार्यालय परिसर में सुनील जेई और नरेश जेई के तबादलों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारियों ने कार्य निलंबित रखकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता यूनिट सचिव राममेहर जेई ने की जबकि मंच संचालन सब यूनिट राजौंद के सचिव मुकेश कोटड़ा ने किया।
विज्ञापन

राममेहर जेई ने आरोप लगाया कि पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा कर्मचारियों पर विभागीय नियमों के विरुद्ध काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जेई के तबादलों के मामले में विधायक और निगम प्रशासन हठधर्मिता अपनाए हुए हैं। विधायक की ओर से बिजली कर्मचारियों को भ्रष्ट और कामचोर कहने जैसी बयानबाजी से कर्मचारियों में रोष है। राममेहर ने कहा कि यूनियन दोनों जेई के अनुचित तबादलों को रद्द करवाने की मांग के लिए आंदोलन कर रही है। कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक और निगम प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला और दोनों जेई के तबादले रद्द नहीं किए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और विधायक की होगी। धरने में केंद्रीय परिषद के संयुक्त सचिव सतबीर सिंह, यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, कुलदीप सिंह, हरिकिशन, प्रवीण बतान, सुशील नैन, सतीश कुमार, यशपाल, सुशील कुमार और सुरजीत शामिल हुए।

जेई के तबादलों के विरोध में धरना देते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें