फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यकारी अभियंता के आशवासन बिजली कर्मचारियों ने धरना किया स्थगित

Fri, 19 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
18kht_30  गुहला चीका में प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी   संवाद  - फोटो : नगर पालिका रुदौली का भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन का धरना कार्यकारी अभियंता के आश्वासन के बाद वीरवार को स्थगित कर दिया गया। यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि 17 सितंबर को कार्यकारी अभियंता गुहला के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। इस दौरान अभियंता ने आश्वासन दिया कि यूनियन द्वारा उठाई गई कर्मचारियों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इसी भरोसे के आधार पर यूनियन पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग स्थगित करने का निर्णय लिया। संदीप सैनी ने चेतावनी दी कि यदि कार्यकारी अभियंता ने वादे पूरे नहीं किए तो कर्मचारी दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वराज सिंह, राज्य सचिव अभिषेक शर्मा, सीसी मेंबर बलजिंदर सीड़ा, सब यूनिट प्रधान चीका धर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह, मिंदर फोरमैन, सुभाष फोरमैन, राकेश फोरमैन, अतुल सैनी, नरेश कुमार, प्रीतम, राजीव व चांद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें