फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने की छापेमारी, सात पर जुर्माना

Tue, 20 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कार्रवाई करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव जाखौली में विद्युत प्रसारण निगम की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर बिजली चोरी पकड़ी और सात पर जुर्माना किया गया। निगम के एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा ने बताया कि विद्युत प्रसारण निगम द्वारा कई बार खुला दरबार लगाकर कई बार लोगों को अपने बिजली कनेक्षन नियमित करवाने के लिए कहा गया है। लेकिन लोग इस और ध्यान नहीं दे रहे। जिससे उन्हें बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाखौली में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान सात घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए है। इन पर जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एस डी ओ ने चेतावनी दी है कि वह 31 दिसंबर तक ब्याज माफी का फायदा उठाते हुए अपने बकाया बिल जमा करवा दे। जो लोग बिजली चोरी कर रहे है वह अपने घर मीटर लगा ले 31 दिसंबर के बाद किसी को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान हरदेव सिंह जे.ई, राममेहर, ऋषिपाल, सुनील, मनोज कुमार, दीपक पूंडरी टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें