फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी डिविजन के दो कर्मचारियों के तबादले के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलायत बिजली कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कलायत। सब-डिवीजन पूंडरी नंबर 1 में कार्यरत दो कर्मचारियों के तबादले के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कलायत कार्यालय में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। नरेंद्र श्योकंद के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूंडरी के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

श्योकंद ने बताया कि विधायक की ओर से जारी किए गए तुगलकी आदेशों को रद्द करवाने के लिए कर्मचारी 18 सितंबर से संघर्षरत है। उन्होंने बताया की यूनियन ने फैसला लिया है कि इन गलत तबादलों के दिए गए आदेशों को रद्द करवाने के लिए 5 अक्तूबर से जिले की सभी यूनिट सुबह 9 से लेकर 11 बजे तक गेट मीटिंग कर अपने विरोध का प्रदर्शन करेंगी। आज के प्रदर्शन में सतपाल जांबा, विधायक पुंडरी व निगम मैनेजमेंट के विरुद्ध रोष प्रदर्शन में कलायत यूनिट के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

कलायत बिजली कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें