गेट मीटिंग कर रोष जताते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट गुहला की ओर से बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक गेट मीटिंग आयोजित की गई। यूनियन नेताओं ने एक्सईएन गुहला पर कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
इसकी अध्यक्षता यूनिट उपप्रधान श्याम लाल ने की जबकि संचालन यूनिट सचिव राकेश कुमार ने किया। राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। श्याम लाल ने कहा कि एक्सईएन पूर्व में कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में किए गए वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं। राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह ने बताया कि पिछले माह एक्सईएन के साथ हुई बैठक में यूनियन की सभी मांगों पर सहमति बनी थी। उस समय जल्द समाधान कर लिखित आश्वासन देने की बात कही गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, सुदर्शन कुमार, अनुज पारस, सुखविंदर सिंह, प्रदीप, विनोद, सोहन, रामनिवास और महेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
गेट मीटिंग कर रोष जताते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति