फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खुर्दों से 130 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब का खुर्दा चलाने के अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा 5 आरोपी काबू कर लिए गए। उनके कब्जे से130 बोतल शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गुहला पुलिस के एएसआई रामबीर सिंह की टीम द्वारा दुसेरपुर में चाणचक रोड पर अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी संजय बस्ती चीका निवासी टीटा को 6 बोतल, 14 अद्दे, 116 पव्वे देशी शराब व 23 बोतल बीयर सहित काबू किया गया।
विज्ञापन

गुहला पुलिस के एचसी बलजीत सिंह की टीम द्वारा दुसेरपुर में दाबनखेड़ी रोड पर दबिश देकर कंफेक्शनरी की दुकान में शराब खुर्दा चलाने वाले आरोपी अमीचंद दुसेरपुर को 12 बोतल देशी शराब, थाना चीका पुलिस के एचसी शीशपाल की टीम द्वारा पिहोवा रोड चीका पर अवैध खुर्दा चला रहे आरोपी कुलदीप बाबा बस्ती चीका को 9 बोतल देशी शराब, चीका पुलिस के एचसी हरविंद्र सिंह की टीम ने टी प्वाइंट बदसूई-पिहोवा रोड चीका पर दुकान में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी कुलदीप सिंह मियां बस्ती चीका को 8 बोतल देशी शराब पांचवें मामले में चौंकी संगतपुरा पुलिस के एचसी जसबीर सिंह की टीम ने टी प्वाइंट सांघन पर अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी जसबीर सिंह उर्फ काला बरटा को 11 बोतल, 22 अद्दे, 48 पव्वे देशी शराब व 2 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें