फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे ट्रैक पर घायल मिले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की भगत सिंह कॉलोनी के पास नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर भगत सिंह कॉलोनी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्रेन कुछ समय के लिए मौके पर रुकी रही। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जीआरपी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें