कैथल। सीवन क्षेत्र के एक गांव में महिला को गलत इशारे, कपड़ फाड़ने व पीटने के आरोप में पांच के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 5 जून को गांव के ही जसविंद्र, राहुल, गुरजेंट, सुखविंद्र और गौरव ने उसको अशोभनीय इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी एकजुट होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और डंडों और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी शशि ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।