फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्यौदा कट पर गलत साइड से आए ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एनएच-152 पर प्यौदा कट के पास गलत साइड से आए ट्राले ने बाइक सवार बुजुर्ग को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सत्यवान निवासी गराडसी की मौत हो गई। वे अपनी बेटी को नरवाना छोड़कर बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे के समय उनका दामाद भी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे कैथल जा रहा था जिसने यह हादसा देखा। नरवाना निवासी मोहित शर्मा ने तितरम थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ससुर सत्यवान 15 सितंबर को उसकी पत्नी को गांव गराडसी से नरवाना छोड़ने आए थे। बेटी को नरवाना छोड़ने के बाद वह अपनी बाइक से वापस गांव जा रहे थे। वह भी अपनी बाइक से उनके पीछे कैथल की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वे एनएच-152 पर प्यौदा कट से कुछ आगे पहुंचे तो सामने से गलत साइड पर आ रहे ट्राले ने उसके ससुर की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका ससुर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ट्राला चालक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया और फिर वाहन रोककर नीचे उतरा।
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि उसने ट्राले के आगे से अपने ससुर को खींचकर बाहर निकाला। ट्राले का नंबर HR-69C-7846 था। उसकी केबिन सफेद और बॉडी लाल रंग की थी। इसके बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह चालक को पहचान सकता है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। मोहित अपने ससुर को डायल 112 की गाड़ी से नागरिक अस्पताल कैथल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यवान को मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्राला नंबर के आधार पर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें