पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह महिला शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई। दीया सजावट में एकता और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मंजू को पहला स्थान मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या नूतन गोगना ने की।
इस मौके पर छात्राओं के बीच करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिता में जिसमें दीया सजावट में एकता ने प्रथम कविता ने द्वितीय व रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मंजू को प्रथम स्थान मिला तथा मनी व रंजना द्वितीय स्थान पर रही और निशा को तृतीय स्थान मिला। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग कंपटीशन मे रंजना को प्रथम व मनी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में राधा व मनीषा प्रथम स्थान पर व रंजना तथा प्रीति द्वितीय, ममता व कविता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन निशा ने किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद