फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैडमिंटन में एकता और कैरम में विशाल प्रथम

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में राजकीय महाविद्यालय राजौंद में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की एकता ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष के सूरज ने द्वितीय स्थान और बीए प्रथम वर्ष की मधुबाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें बीए तृतीय वर्ष के विशाल ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मधुबाला ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की श्रीसृष्टि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य रोहतास नैन, सहायक प्राध्यापक राममेहर सिंह, सहायक प्राध्यापक हंसराज शर्मा एवं प्रतियोगिता की संयोजक मनीषा उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें