फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 8 नए मामले, 24 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ केस सामने आए, जबकि 24 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 92 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित लोगों में से 72 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक का एल्केमिस्ट पंचकूला चल रहा है। पीजीआई चंडीगढ़ में आठ, सिग्नस अस्पताल में चार, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पांच, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में एक मरीज का इलाज चल रहा है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 14 हजार 169 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 707 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले मेें अब तक 16 लाख 16 हजार 527 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को 3907 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें