सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से कंपनी में पैसे लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में दो आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 420 के तहत केस दर्ज किया है।
गांव सच्चा खेड़ा जिला जींद निवासी रामकला ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव ग्योंग निवासी बलजीत सिंह जो शहर के हुडा सेक्टर-19 में रहता है व दिनेश ने उससे एसएमएस कंपनी के नाम से 8 लाख रुपये मांगे। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को ये राशि दे दी। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि यह राशि को कंपनी के काम के लिए खर्च होगीं। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई विक्रम यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों बलजीत व दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।