फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सैसी बस्ती में बिजली चोरी पर काटे आठ कनेक्शन

Thu, 12 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कलायत पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर-2 स्थित सैसी बस्ती में छापा मारा। जांच में पाया गया कि करीब आठ घरों में बिना वैध मीटर कनेक्शन के सीधे बिजली चोरी कर हीटर, वाशिंग मशीन और अन्य विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे। बिजली विभाग के जेई सत्यवान लाठर और सुमित की मौजूदगी में सभी अवैध कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एएसआई ओमप्रकाश और थाना प्रभारी बलबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन तस्करों के भय के कारण उन्होंने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की। पुलिस ने हाल ही में इसी क्षेत्र से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें