संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। फरियाबाद रोड पर खेतों में आग लगने से आठ एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राजौंद निवासी किसान नुक्का राम ने बताया कि वह अपने खेत में रेपर से तूड़ी बना रहा था कि अचानक चिंगारी से आग लग गई। उसने बताया कि ट्राली में भी आग लग गई लेकिन वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से बाहर निकल आया। इससे ट्रैक्टर जलने से बच गया। ट्राली को नुकसान हुआ है।
उसने उसने बताया कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सैकड़ों एकड़ फसल के पाने इस आग की चपेट में आ सकते थे। अग्निकांड में आठ एकड़ के लगभग फाने भी जलकर राख हो गए। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
इस दौरान आसाराम के किसानों ने भी आग बुझाने में काफी सहयोग किया। आगे से खेत को जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोकने में मदद की जिससे काफी किसानों का नुकसान होने से बच गया।