फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इबादत के बाद गले मिलकर बोले- ईद मुबारक

Sun, 23 Apr 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले भर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया। पहले मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पहले इबादत में सिर झुकाया और फिर गले मिलकर एक-दूसरे को सभी ने ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


शहर के सिरटा रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय नमाज अदा की। इसके साथ ही सीवन स्थित ईदगाह में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने इबादत की। सिरटा रोड स्थित मदनी मदरसे में आयोजित हुए नमाज के कार्यक्रम में हांसी के एसपी मकसूद अहमद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और आपस में प्रेम व भाईचारा बनाएं रखने के लिए संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक अमन प्रिय देश है परंतु कई ऐसे शरारती तत्व होते हैं धर्म के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसे शरारती तत्वों की बातों में नहीं आना चाहिए। एसपी ने मौलाना सईद उर रहमान सहित समाज के अन्य लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के मौलाना सईद उर रहमान ने बताया कि सबसे बड़ी इबादत इंसान की खिदमत करना है। उन्होंने बताया कि पर्व के दिन लोगों ने अपने घरों में मीठे पकवान बनाए। इसमें खासतौर पर मीठी खीर, हलवा व सेवइयां बनाई गई। इस दौरान मेहमाननवाजी भी की।
विज्ञापन


आपसी सौहार्द व भाईचारे से मनाई ईद

कलायत। रेलवे रोड स्थित मस्जिद में ईद आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से मनाई गई। मियां, कर्मदिन, अब्दुल रसीद, सरहबुदीन, नहमत अली, जमील, नवीन, ऋषि खान, वजीर व नजीर ने कहा कि कलायत क्षेत्र में हर वर्ष सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर ईद मनाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें