कैथल। द सहकारी शुगर मिल में इस पेराई सत्र का समापन हो गया है। इस बार शुगर मिल की ओर से 37 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य 20 अप्रैल तक पूरा करने का निर्धारित किया गया था।
शुगर मिल ने 21 अप्रैल तक 37.61 लाख क्विंटल तक गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह सात बजे तक शुगर मिल चला है। इस बार गन्ने से चीनी की रिकवरी बीते वर्षों से अच्छी हुई है। साल 2022 को 12 नवंबर को शुगर मिल पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था।
इसमें किसानों के प्रदर्शन के चलते पांच दिनों तक शुगर मिल बंद भी रहा था। इसके बावजूद शुगर मिल प्रबंधन ने निर्धारित पेराई को समय पर पूरा कर लिया है। शुगर मिल मैनेजर रामपाल ने बताया कि जिन किसानों के गन्ने बच गए हैं, वे कुरुक्षेत्र व करनाल जिले के शुगर मिलों में बेच सकते हैं। संवाद