संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिजोरम राज्य की टीम ने शुक्रवार को जिले के हरिपुरा एवं आंधली का दौरा किया गया। इसमें पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एवं धरातल पर आंगनबाडी केंद्र की सरंचना का आकलन किया गया। पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दर्शाए गए आंकड़ों की बारीकी से जांच की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि पोषण ट्रैकर भारत में कुपोषण को कम करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण की निगरानी के लिए एक डिजिटल उपकरण है।
मिजोरम राज्य की टीम के अधिकारियों ने आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों का नाप तोल भी किया गया एवं एसएनपी लाभार्थियों से आंगनबाडी केंद्र में दी जाने वाली राशन के बारे में बातचीत की गई।
मिजोरम टीम के सर्कल अधिकारी लालमेह मोया और जोहन रालटे मौजूद रहे। गुरजीत कौर ने बताया कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया गया। इस दौरान सरपंच, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। पोषण पखवाड़े के तहत पोषण शपथ भी दिलाई गई।