फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर प्रभावी अंकुश लगाएं : उपायुक्त

Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त प्रीति ने जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल और तत्परता के साथ कार्य करें।

डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सतर्क निगरानी रखी जाए और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा उन्मूलन के लिए जनसहयोग, संवाद और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों के साथ नशे के खिलाफ संवाद स्थापित करें और अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

साथ ही आमजन और विभागीय अधिकारी नशा तस्करी से संबंधित जानकारियों को आपस में साझा करें।



डीसी प्रीति ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। वहीं, जिला ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए गए कि जिले के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण जारी रखें और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन




बैठक में पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई तथा चिन्हित अपराधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद, डीएसपी बीरभान, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, जिला न्यायवादी सुखदीप सिंह, जेल अधीक्षक अशोक कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, गणित विशेषज्ञ छत्रपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें