फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Wed, 10 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। जिला शिक्षा अधिकारी कैथल डॉ. विजय लक्ष्मी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत चल रही सभी गतिविधियों का जायजा लेना था।

खंड कलायत के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र बालियान भी उनके साथ रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के पूरे प्रांगण का निरीक्षण किया, जिसमें सभी कमरे, रसोईघर, स्टोर और शौचालयों की सफाई की व्यवस्थाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि विद्यालय की वीडियोग्राफी पूरी करने के बाद इसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि सफाई और स्वच्छता से संबंधित सभी गतिविधियों का अगले सप्ताह दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी कलायत ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए हैं और स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित वीडियो/फोटो और रिपोर्ट्स भेजने के लिए विशेष ईमेल आईडी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें