15 कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सायंकालीन सत्र में एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम पर आधारित मूवी - द मिस्
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सायंकालीन सत्र के अंग्रेजी विभाग ने मंगलवार को एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम पर आधारित फिल्म “द मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेस” का आयोजन कॉलेज सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पोस्टकोलोनियल एज रहा, जिसमें विद्यार्थियों को फिल्म के जरिए उपन्यास की कथावस्तु और थीम को समझने का अवसर मिला। उपन्यास और फिल्म प्रेम और कर्तव्य के बीच संघर्ष को दर्शाते हैं।विद्यार्थियों ने उपन्यास के पात्रों, कथानक और पोस्टकोलोनियल प्रभावों को फिल्म से समझा। इस कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. हिमानीं अग्रवाल ने किया। संवाद